⚡ તાજા સમાચાર

दिनांक 11 अप्रैल 2027, दिन रविवार को 9th एवेन्यू, वरसमेढ़ी कच्छ में श्री अत्रिगोत्रीय यादव युवा मंडल की त्रैमासिक साधारण सभा का भव्य आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवियों ने युवाओं को मार्गदर्शन किया।

दिनांक 11 अप्रैल 2027, दिन रविवार को 9th एवेन्यू, वरसमेढ़ी कच्छ में श्री अत्रिगोत्रीय यादव युवा मंडल की त्रैमासिक साधारण सभा का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम अध्यक्ष श्री राहुल यादव ने उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। तत्पश्चात सचिव श्री कन्हैयालाल यादव को आगे की कार्यवाही हेतु आमंत्रित किया गया।

सचिव महोदय ने एजेंडा -१ के अनुसार रक्तदान शिविर में सहभागी सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष हम और अधिक संख्या में रक्तदान कर मानवता की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत करेंगे।
एजेंडा – 2 : संस्था के टी-शर्ट का वितरण
सचिव महोदय ने समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में श्री महेश यादव जी द्वारा उपलब्ध कराए गए टी-शर्ट का वितरण सभी सदस्यों को किया।
एजेंडा – 3 : सदस्यता संख्या में वृद्धि
सचिव महोदय ने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे कम से कम दो नए युवाओं को संस्था से जोड़कर उन्हें सदस्यता दिलवाएँ, जिससे संगठन और अधिक सशक्त बन सके।
एजेंडा – 4 : असहाय बच्चों हेतु शैक्षणिक सामग्री वितरण
सचिव महोदय ने जानकारी दी कि मई माह के प्रथम सप्ताह में 1000 नोटबुक एवं 1000 पेंसिल पैकेट असहाय बच्चों को वितरित किए जाएंगे। इस पुनीत कार्य में सभी से सक्रिय सहभागिता का आग्रह किया गया।
एजेंडा – 5 : आय-व्यय का विवरण-
कोषाध्यक्ष श्री नितिन यादव ने संस्था की आय एवं व्यय का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने अवगत कराया कि गांधीधाम मर्केंटाइल बैंक में संस्था का खाता खुल चुका है तथा आगामी 4-5 दिनों में संस्था का बारकोड भी उपलब्ध हो जाएगा।

सभा के अंत में समाज के वरिष्ठजन श्री धुरंधर यादव, श्री मिथिलेश यादव, श्री हरिराम यादव, श्री दयानंद श्री छोटेलाल यादव, डॉ. महेंद्र यादव, श्री सुखनंदन यादव, श्री इंद्रबहादुर यादव, श्री सहदेव सिंह यादव एवं श्री हेमचंद्र यादव ने नवगठित संस्था एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
डॉ. भूपेंद्र यादव एवं डॉ. महेंद्र यादव ने स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का सुझाव दिया।
सचिव श्री कन्हैयालाल यादव ने सलाहकार समिति से आग्रह किया कि संस्था के लिए एक स्थायी स्थान (कार्यालय) उपलब्ध कराने हेतु सभी सहयोग करें, ताकि समाज को संगठित एवं सुनियोजित ढंग से आगे बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर श्री महेश यादव जी ने संस्था के लिए शीघ्र ही स्थान उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया, जिसका उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।
अंत में उपाध्यक्ष महोदय ने आभार व्यक्त करते हुए सभी की उपस्थिति की सराहना की और कहा कि आप सभी ने अपना अमूल्य समय देकर सभा को सफल बनाया, इसके लिए संस्था सदैव आभारी रहेगी। उन्होंने सभी सदस्यों को अल्पाहार हेतु आमंत्रित किया, जिसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से अल्पाहार ग्रहण किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Loading...

તાજા સમાચાર

રાજકીય સમાચાર
રાજકીય સમાચાર is Loading...