⚡ તાજા સમાચાર

ऐतिहासिक शहर अंजार के वर्षामेढ़ी पंचायत में शांतिधाम अंबाजी तीन नंबर में नर्मदा का हजारों लीटर बहता पानी, नगरपालिका कि आंखों में पट्टी?

ऐतिहासिक शहर अंजार के वर्षामेढ़ी पंचायत में शांतिधाम अंबाजी तीन नंबर में नर्मदा का हजारों लीटर बहता पानी, नगरपालिका कि आंखों में पट्टी?

जहां भीषण गर्मी में आम जनमानस पानी के लिए तरस रहा वहीं नर्मदा का हजारों लीटर पानी बहते देख लोगों के अंदर अनेकों प्रश्न उठ रहे हैं परंतु आम जनमानस करें भी तो क्या, क्योंकि पंचायत प्रशासन, नगरपालिका का ध्यान ही नहीं है, बिते कुछ दिनों से शांतिधाम अंबिका नगर सोसाइटी २ जहां भोलेनाथ सोसाइटी से होकर अंबाजी ३ होते हुए अनेकों सोसाइटीयों में गुजरती है परन्तु नर्मदा नदी का यह पानी का पाइप लाइन टुटने से प्रतिदिन पीने का पानी बेकार हो रही है, इस पर नगरपालिका कि आंखों पर से पर्दा कब हटेगी और जल ही जीवन है कि चर्चा करने वाले नेताओं, समाजसेवियों कि ध्यान कब इस जल संरक्षण पर ध्यान केंद्रित होगी यह प्रश्र आम जनमानस में उठ रही है ।
       खास ध्यान आकर्षित करने की बात है जहां वहीं अंबिका नगर सोसाइटी २ के मुख्य द्वार पर हजारों लिटर  पानी गटर में जा रही है जिसे अंबिका नगर सोसाइटी २ सर्वे नंबर ५२७ कि आम जनमानस जहां लगभग १५० सौ मकान में रहते हैं इन लोगों में पानी बहता देख सरकार कि नाकामयाबी और गुस्से भरी नजरों से देख रही है, आपको जानकारी देते चले कि इस सोसाइटी के लोगों ने पंचायत में पानी को लेकर अनेकों बार दरवाजे खटखटाया है परंतु इनकी सुनवाई कोई नहीं कर रही है, ऐसे नर्मदा का पानी बेकार हो परन्तु आम जनमानस को पानी के लिए तरसाया जाए, अब आम जनमानस को इसका लाभ कब तक मिलेगी और शहर में पानी कि संरक्षण पर कब तक नजर आएंगी यह प्रश्न उठता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Loading...

તાજા સમાચાર

રાજકીય સમાચાર
રાજકીય સમાચાર is Loading...