गांधीधाम के इंदिरानगर पुल के पास बड़ा हादसा — एक मजदूर की मौत, चार गंभीर रूप से घायल , इस घटना का जवाबदार कौन?
गांधीधाम, कच्छ। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, लीलाधर PASSO LP में कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मजदूरों को एक माल ढोने वाली कैंपर गाड़ी में बैठाकर ले जाया जा रहा था।
इसी दौरान गांधीधाम के इंदिरानगर पुल (ब्रिज) के पास वाहन की एक ट्रक से टक्कर हो गई और मजदूरों को ले जा रही गाड़ी पलट गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतक मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामबाग ले जाए जाने की जानकारी मिली है।
बताया जा रहा है कि ये मजदूर लीलाधर PASSO LP के गोदाम में राइस पैकिंग का काम करते थे। सूत्रों के मुताबिक संबंधित लेबर ठेकेदार का नाम सुरेश साहनी बताया जा रहा है।
Post a Comment