हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री सुजीत आजाद तिवारी भतीजे अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी के भतीजे को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए - धर्मेंद्र सिंह हिन्दुस्तान रिपब्लिकन आर्मी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष।
भारत कि आजादी में अंग्रेजी हुकूमत काल में अंग्रेजों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी ने अपनी जिवन मां भारती के नाम कर दिया और पढ़ाई छोड़कर आजादजी ने बंदूक उठाकर अंग्रेजों के सीने को छलनी करना शुरू किया, अपनी संगठन में भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे अनगिनत साथियों को साथ लेकर देश कि आजादी के लिए निकल पड़े और आखिरी समय तक अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए, उनका स्वप्न था अपने जीते-जी मां भारती को आजाद कराना और एक ऐसा भारत बनाना जिसमें हर देश भक्त को सम्मान मिले परन्तु देश के कुछ काले अंग्रेज को यह पसंद नहीं आया और अंग्रेजों को आजाद जी की ठिकानो का पता बताने अंग्रेजों कि चापलूसी करने चले गए जिनका परिणाम मां भारती का लाल शहीद चन्द्रशेखर आजाद अंग्रेजों से लड़ते हुए शहीद हो गए। देश आजाद हुआ, सरकार कि गठन हो गई, भारत कि राजनीति में अनेकों राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री बने, देश का शासन संभाला परंतु देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानीयों के वंशजों को देश कि जनता के सामने प्रकट नहीं किया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के शहीद सपुतो के वंशजों से मिलकर देश कि जनता से रूबरू कराया।
अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी के भतीजे पंडित सुजीत आजाद तिवारी जी ने देश के युवाओं को मार्गदर्शन कर ऐतिहासिक महापुरुषों आजादी के मतवालों कि गौरव गाथा से रूबरू करा रहे हैं, आज देश के २८ राज्यों में हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी संगठन के देशभक्त सेवा दे रहे हैं, हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री पंडित सुजीत आजाद जी ने देश हित के लिए अनेकों ऐतिहासिक काम किया है जिससे प्रभावित होकर कुछ समय पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति ने गौ रत्न से सम्मानित किया है परंतु देश कि युवाओं कि मांग उठने लगी है कि अमर शहीदों के वंशजों को भारत रत्न मिलना चाहिए । गुजरात प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष पवन जी एवं सभी प्रदेश अध्यक्षों ने मिडिया के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुजीत आजाद जी को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए, केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं अब सरकार को इस पर विचार करना आवश्यक है क्योंकि शहीदों के वंशजों का सम्मान ही मां भारती का सम्मान है, मुख्य तौर पर आजाद जी के वंशजों को सम्मानित किया जाना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी चीफ कमांडर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी थे । हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी गुजरात प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह केंद्र सरकार से अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी के भतीजे आदरणीय श्री सुजीत आजाद जी को भारत रत्न से सम्मानित करने कि मांग करता है।
Post a Comment