⚡ તાજા સમાચાર

गांधीधाम गलपादर तलाब से जल भरकर निकलेंगे कांवड़िया , बोल बम कि जयकार से गुंजायमान होगी कच्छ गुजरात कि धरती - जय मां विंध्यवासिनी सेवा समिति।

गांधीधाम गलपादर तलाब से जल भरकर निकलेंगे कांवड़िया , बोल बम कि जयकार से गुंजायमान होगी कच्छ गुजरात कि धरती - जय मां विंध्यवासिनी सेवा समिति।

गुजरात प्रदेश में कच्छ कि धरती गांधीधाम में उतर भारतीय जय मां विंध्यवासिनी सेवा समिति द्वारा विगत तीन वर्षों से लगातार कांवड़ यात्रा और बोल बम कि जयकार से गुंजायमान गुजरात कच्छ कि धरती होती रही है जिसे गुजरात वाशी भी बड़ी श्रद्धा के साथ अपनी तरफ से सहकार और साथ दे रहे हैं, पिछले तीन वर्षों से गलपादर के हर युवा पीढ़ी एवं नारी शक्ति इस भव्य शोभायात्रा को देख वे भी बोल बम बोलते हुए कांवड़ियों को सम्मान कर रहे हैं। जय मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के सभी युवा पीढ़ी एवं समाजसेवीयों का उत्साह देखते बनती है, इस बार १७ अगस्त को सुबह आठ बजे सभी कांवड़ियां गलपादर तलाब में डुबकी लगा जल भरकर हर हर महादेव, बोल बम कि जयकार के साथ कांवड़ में जल भरकर गाजे बाजे के साथ झुमते हुए गोकुल कंपनी के पिछे मलारा महादेव मंदिर में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक कर आशीर्वाद और देश में अमन-चैन कायम रहे कि कामना करते हुए प्रसादी ग्रहण करेंगे, इस वर्ष भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ शोभायात्रा देखने को मिलेगी। इस शोभायात्रा में हर शिव भक्त को साथ आना चाहिए और भारी संख्या में श्रद्धालुओं कि भिड़ होने कि संभावना है फिर आप भी आकर इस शोभायात्रा में शामिल हों और बोल बम कांवड़िया की हौसला बढ़ाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Loading...

તાજા સમાચાર

રાજકીય સમાચાર
રાજકીય સમાચાર is Loading...