⚡ તાજા સમાચાર

हिंदुस्तान न्यूज चीफ एडिटर धर्मेंद्र सिंह ने उत्तर भारतीय क्षत्रिय विकास परिषद के अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष पाल सिंह जी से वार्तालाप में समाज को लेकर अनेकों प्रश्न थे , आप भी संगठन के सदस्य हैं या समाज में सेवा करने के लिए इच्छुक हैं तो यह बहुत ही महत्वपूर्ण है।

हिंदुस्तान न्यूज चीफ एडिटर धर्मेंद्र सिंह ने उत्तर भारतीय क्षत्रिय विकास परिषद के अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष पाल सिंह जी से वार्तालाप में समाज को लेकर अनेकों प्रश्न थे , जो इस प्रकार थे  
-- सर, आप सबसे पहले हमारे दर्शकों को अपने बारे में परिचय दें। सर आप उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज में आप अध्यक्ष पद पर सुशोभित हैं, समाज ने आपको अध्यक्ष बनाया, आपने अपने समाज के साथ साथ मानवीय समाज के लिए क्या क्या काम किया ? सर उत्तर भारतीय समाज में आपका नाम बड़े सम्मानीत से लिए जाते हैं, आप समाज में ऐसा क्या काम किया है , सर उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज में पांच वर्षों तक अध्यक्ष पद पर रहकर समाज में जो कार्य किया है और अब पांच वर्ष कि अवधि पूरी होने वाली है, क्या आप पांच वर्ष पुर्ण कर आगे भी आप अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे? सर अगर समाज आपको दुबारा अध्यक्ष बनाना चाहेंगे इसके बारे में क्या विचार किया है?  सर उत्तर भारतीय क्षत्रिय समाज में आपके विरोध में कोई दुसरे व्यक्ति का नाम आ सकते हैं या आप स्वयं अपनी पद को समाज के युवा के हाथों में सौंप सकते हैं ? सर एक आखरी सवाल है, सर समाज में आपको इतना सम्मान है, आप मानवीय समाज के लिए योगदान दिया है, क्षत्रिय समाज के युवा पीढ़ी भी आपको उतना ही स्नेह करते हैं फिर आप पद से स्तीफा क्यों देना चाहते हैं, और स्तीफा देकर समाज कि विकास में क्या योगदान देना चाहेंगे ?---    उसका जबाब आदरणीय श्री संतोष पाल सिंह जी ने जबाब दिया जो समाज के लिए प्रेरणादाई है ।
    मैं संतोष पाल सिंह, वर्तमान उत्तर भारतीय क्षत्रिय परिषद का अध्यक्ष एवं कई संस्थाओं में ट्रस्टी अन्य पदों पर हूँ और गांधीधाम में सन् 1980 से वेलफेयर अधिसर एवं महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।
मैं क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष पद पर 2020 से हमारे माननीय सदस्य से समाज की सेवा का अवसर प्रदान किया। हमारे कार्यक्रम की शुरुआत संध्या भजन से हुआ
,उस समय कोरोना काल था। समाज कई समस्याओं से जूझ रहता था। सरकार ने प्रथम टीकाकरण की घोषणा की, जो लगभग 60 साल से ऊपर के उम्र के लोगों के लिए था उस समय हमारे समाज ने तब अस्पताल में टीका करण कर रखा था। उस समय हमारे गांधीधाम स्कूल से अपने वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण करवाया। यह हमारे समाज की उपलब्धि थी, जिससे कई नागरिकों का जीवन संरक्षित हो गया, हमारी टीम ने आयुष्मान कार्ड लगभग सभी वांछित सदस्यों को सरकार से समन्वय करा कर प्रदान किया, प्रतिवर्ष मेडिकल कैंप कराकर सभी सदस्यो एवं सभी समाज के लोगों की सेवा की।कोरोना का टीकाकरण घर घर से संपर्क करके सदस्यों एवं सभी समाज के लोगों का टीकाकरण करवाया।
 Blood Donation Camp कराया गया,
प्रतिवर्ष वार्षिक स्थापना दिव, जब हमने अध्यक्ष पद संभाला, उस समय से संस्था के आर्थिक स्थिति में आज के समय में तीन गुणा वृद्धि हुई है जिससे वर्तमान अध्यक्ष के विश्वसनीयता में वृद्धि हुई है। हमारे काम अवलोकन माननीय सदस्य ही करेंगे ,लेकिन हम यह चाहेंगे की परिवर्तन संसार का नियम है,इससे नई प्रतिभाओं का जन्म होता है उससे जो स्वयं की बजाय समाज के लिये और अनुभवी व्यक्तियों को अवसर देना चाहिए, हमारे समय समाज की युवा टीम ने बहुत ही अच्छे से कंधे से कंधे मिलकर काम किया है कुछ लोग महत्वाकांक्षी अपनी स्वार्थ बस कुछ ऐसे काम कर देते हैं जिससे अवांछनीय स्थिति आ जाती है। शिक्षा के क्षेत्र में कोरोना में अवसान पाए हुये व्यक्तियों को निःशुल्क शिक्षा के व्यवस्था की गई तथा किसी भी तरीके से समाज के सदस्यों जो शिक्षा भार नहीं उठा पा रहे उनके बच्चों के लिये निःशुल्क शिक्षा के व्यवस्था की गई, भीषण गर्मी से जब जनता परेशान थे तो हमारी टीम ने फ्री छास की व्यवस्था सार्वजनिक स्थल पर सभी समाज के लोगों की सेवा की । महिलाओं की भागीदारी सामाजिक कार्यों में बढ़ने के लिये महिलाओं संभाग की रचना की गई जो संगठन तीज एवं अन्य समाज महिला उत्थान के लिए कार्य करती रहती है। परिवर्तन होना चाहिए हम इस्तीफा नहीं दे रहे हैं ,हम उचित सदस्यों को अवसर प्रदान कर रहे हैं ,हमने देखा है की हमारे उत्तर भारत के ही समाज के लोग अनाधिकारिक रूप से बिना किसी सामान्य सभा किए ही , पद पर बने हुए हैं यह एक सामाजिक अपराध है , सभी को सामान रूप से अवसर प्रदान करना चाहिए । खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें सभी सदस्य एवं परिवारजन अलग-अलग खेलों में भाग लेकर व प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।
     आपको जानकारी देते चलें कि उत्तर भारतीय क्षत्रिय विकास परिषद के अध्यक्ष आदरणीय श्री संतोष पाल सिंह जी एक निर्भीक, आत्मनिर्भर, समाजसेवी हैं, इनकी संगठनात्मक संरचना से हर कोई प्रभावित हैं, चीफ एडिटर धर्मेंद्र सिंह ने संतोष पाल सिंह जी के साथ साथ संगठन के वरिष्ठ सदस्यों से परिचित कराया, जिसमें वाइस प्रेसिडेंट - सुरेश सिंह, चेयरमैन एडवाइजरी - सुबाष सिंह, कोषाध्यक्ष - राजेश सिंह, स्पोर्ट्स चेयरमैन - अश्विनी सिंह जी, सभी वरिष्ठ समाजसेवीयो ने अपने अपने कार्यों को बहुत ही सटीकता के साथ जानकारी दी । गांधीधाम में उतर भारतीय क्षत्रिय विकास परिषद संगठन के द्वारा समय-समय पर अनेकों भव्य कार्यक्रम का आयोजन होते रहते हैं जो मानवीय समाज के लिए महत्वपूर्ण साबित होता है।

Post a Comment

أحدث أقدم
Loading...

તાજા સમાચાર

રાજકીય સમાચાર
રાજકીય સમાચાર is Loading...