राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री की कुर्सी और नीतीश कुमार की राजनीतिक विरासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी विरासत में नहीं मिली थी, बल्कि संघर्ष के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार करीब 20 साल तक उसी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहे, जिस पर अब सम्राट चौधरी बैठे हैं। उन्होंने कहा कि कुर्सी और विचारधारा दोनों अलग-अलग चीजें हैं। उनके मुताबिक, नीतीश को विचारधारा विरासत में मिली, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी संघर्ष के परिणामस्वरूप मिली।
सम्राट चौधरी के बारे में कुशवाहा ने कहा कि जब तक उनकी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व और जनता का समर्थन उनके साथ है, तब तक उन्हें कुर्सी से हटाना संभव नहीं है।
إرسال تعليق